IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली शानदार जीत को लेकर बड़ा बयान दिया, यहां पढ़ें पूरी खबर

राहुल ने इनमें से तीन जीत में अहम भूमिका निभायी थी. वह लार्ड्स में शतक जड़कर भारत की जीत के नायक बने थे. और अब सेंचुरियन में पहली पारी में शतक बनाकर उन्होंने भारत की जीत की नींव रखी. भारत सेंचुरियन में जीत हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम बन गयी है.

केएल राहुल (Photo Credits: Twitter/BCCI)

सेंचुरियन: भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ गाबा (Gaba) में असंभव मानी जा रही जीत हासिल करना और अब दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के अभेद्य किले सेंचुरियन में सफलतापूर्वक सेंध लगाने से 2021 को भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफल वर्षों में गिना जा सकता है. साल के शुरू में जीत और अंत से जीत से करने के अलावा भारत ने इस बीच लार्ड्स (Lords) और ओवल (Oval) में भी जीत दर्ज की थी. IND vs SA 1st Test: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने दिलाई टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत

राहुल ने इनमें से तीन जीत में अहम भूमिका निभायी थी. वह लार्ड्स में शतक जड़कर भारत की जीत के नायक बने थे. और अब सेंचुरियन में पहली पारी में शतक बनाकर उन्होंने भारत की जीत की नींव रखी. भारत सेंचुरियन में जीत हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम बन गयी है.

राहुल ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारतीय टीम के लिये यह साल शानदार रहा. हमने इस साल जिस तरह की उपलब्धियां हासिल की वे वास्तव में विशेष हैं. मेरा मानना है कि इसे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार वर्षों में गिना जाएगा.’’

राहुल ने कहा, ‘‘इसके लिये काफी मेहनत और अनुशासन की जरूरत पड़ती है. हमने एक टीम के तौर पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत की है.’’

उन्होंने कहा कि इसके लिये ड्रेसिंग रूम के शानदार माहौल को भी श्रेय जाता है और अच्छी तैयारियों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. राहुल ने कहा, ‘‘इस समय ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार है. यह एक बेहतरीन जीत है. कोई भी एशियाई टीम यहां सेंचुरियन में नहीं जीत पायी है और इससे पता चलता है कि हमने पिछले दो सप्ताह में किस तरह की तैयारियां की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक टीम के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत की और अभ्यास का पूरा लुत्फ उठाया.’’ राहुल ने कहा कि टीम ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे उसकी बड़ी जीत सुनिश्चित हुई. उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला के पहले मैच में इस तरह के प्रदर्शन से हम काफी खुश हैं. टीम ने हर विभाग में अच्छा खेल दिखाया. हम एक दिन इस जीत का जश्न मनाएंगे और फिर अगले टेस्ट मैच की तैयारियों पर लग जाएंगे.’’ दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड