देश की खबरें | ईरानी कप में एक से पांच अक्टूबर तक शेष एकादश की मेजबानी करेगा 2020 रणजी चैम्पियन सौराष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व रणजी ट्राफी चैम्पियन सौराष्ट्र ईरानी कप में एक से पांच अक्टूबर तक शेष एकादश की मेजबानी करेगा।

नयी दिल्ली, चार सितंबर पूर्व रणजी ट्राफी चैम्पियन सौराष्ट्र ईरानी कप में एक से पांच अक्टूबर तक शेष एकादश की मेजबानी करेगा।

ईरानी कप 2019 के बाद घरेलू कैलेंडर में वापसी करेगा।

सौराष्ट्र ने मार्च 2020 में बंगाल को हराकर अपना पहला रणजी ट्राफी खिताब जीता था लेकिन इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था।

मध्य प्रदेश ने इस सत्र में अपना पहला खिताब हासिल किया है लेकिन उनके अगले साल ईरानी कप में खेलने की उम्मीद है।

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने एक बयान में कहा, ‘‘टीम सौराष्ट्र 2019-20 सत्र में 13 मार्च 2020 को रणजी ट्राफी चैम्पियन बनी। टीम सौराष्ट्र को तब 18 मार्च 2020 से एससीए स्टेडियम में ईरानी ट्राफी खेलनी थी। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ईरानी कप नहीं खेला गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2022-23 को पूर्ण स्तर पर आयोजित होते हुए देखकर अच्छा लग रहा है और ईरानी कप दो साल के बाद खेला जायेगा। ’’

एससीए ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सचिव जय शाह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने प्रतिष्ठित ईरानी कप 2022 खेलने और इसकी मेजबानी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

पिछला ईरानी कप 2018-2019 रणजी ट्राफी के बाद विदर्भ और शेष एकादश के बीच खेला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\