देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,015 नए मामले, छह मरीज़ों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,015 नए मामले मिले तथा संक्रमण के कारण छह और मरीज़ों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 जुलाई महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,015 नए मामले मिले तथा संक्रमण के कारण छह और मरीज़ों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन नए मामलों के साथ ही अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 80,34,261 हो गयी है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 1,48,062 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि रविवार को सामने आए मामले शनिवार के मुकाबले कम हैं, हालांकि मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

नए मामलों में पुणे में 680, मुंबई में 462, नागपुर में 313, नासिक में 209, कोल्हापुर में 107, अकोला में 85, औरंगाबाद में 81 और लातूर में 78 मामले दर्ज किए गए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में तीन, नागपुर में दो और पुणे में एक मरीज़ की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,916 मरीज़ ठीक हुए और राज्य में अब तक 78,71,507 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 14,692 उपचाराधीन मरीज हैं। पुणे में 5,075, मुंबई में 1,817 और नागपुर में 1,476 मरीज़ अपना इलाज करवा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.97 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत दर्ज की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू