देश की खबरें | छत्रपति संभाजीनगर में एक बाजार में आग लगने से 20 दुकानें क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बाजार में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से करीब 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, 20 मार्च महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बाजार में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से करीब 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जनहानि की सूचना नहीं है।

अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि आजाद चौक इलाके के सेंट्रल नाका स्थित बाजार में सुबह करीब पांच बजे आग लगी। इस इलाके में फर्नीचर की कई दुकानें हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने से 15 से 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमे सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल के छह वाहनों को मौके पर भेजा गया।’’

अधिकारी ने बताया कि बाद में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) और ‘गरवारे इंडस्ट्रीज’ के कुछ दमकल वाहन भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं , फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड