देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार की पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20 नए मामले आए है जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,717 हो गई है।

पुडुचेरी, 27 फरवरी पुडुचेरी में शनिवार की पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20 नए मामले आए है जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,717 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि इस अवधि में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत होने से इस महामारी से अब तक यहां 668 लोगों मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में कोविड-19 से जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी उम्र 87 साल थी और वह मधुमेह सहित अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त था।

कुमार ने बताया कि इस अवधि में कुल 1,414 नमूनों की जांच की गई जिनमें से पुडुचेरी एवं कराइकल में नौ-नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि यानम में दो नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 16 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 38,852 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में 197 उपचाराधीन मरीज हैं।

इस बीच, 9,589 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम पंक्ति के 740 कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू