देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 और लोगों की मौत,2677 नये संक्रमित सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के राजधानी जयपुर में अब तक के सबसे अधिक 745 मरीजों सहित सोमवार को 2,677 नये मामले सामने आये है। इसके साथ ही अब तक राज्य में सामने आए संक्रमितों की कुल संख्या 2,68,063 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के राजधानी जयपुर में अब तक के सबसे अधिक 745 मरीजों सहित सोमवार को 2,677 नये मामले सामने आये है। इसके साथ ही अब तक राज्य में सामने आए संक्रमितों की कुल संख्या 2,68,063 हो गई है।

वहीं, राज्य में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,312 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Aligarh Murder: अलीगढ़ में दो सौ रुपये देने से मना करने पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक किरण महेश्वरी का रविवार देर रात निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयीं थीं और गुरुग्राम के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया,‘‘ सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हुई हैं, जिससे महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,312 हो गयी।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सीएम नीतीश कुमार ने कहा- किसानों को कृषि बिल पर संदेह मिटाने के लिए केंद्र से बात करनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से जयपुर और जोधपुर में सोमवार को पांच-पांच, अजमेर में तीन और संक्रमित मरीजों की मौत होने से अब तक जयपुर में 435, जोधपुर में 239, अजमेर में 187, बीकानेर में 161, कोटा में 135, भरतपुर में 105, उदयपुर में 95, और पाली में 90 लोगों की कोविड-19 की वजह से जान जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,37,098 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को संक्रमण के 2677 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,68,063 हो गयी जिनमें से 28,653 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में अब तक के सबसे अधिक 745, जोधपुर में 475, कोटा में 194,टोंक में 97,अलवर-भरतपुर-नागौर में 90-90, भीलवाड़ा में 84, डूंगरपुर में 83 नये संक्रमित शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\