Pakistan: पाकिस्तान में बंदूकधारियों के हमले में 20 खनिकों की मौत, कई घायल

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में यह नवीनतम हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है. पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित घरों पर धावा बोला.

Pakistan Flag | Photo- Pixabay

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में यह नवीनतम हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है. पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित घरों पर धावा बोला. बंदूकधारियों ने लोगों को इकट्ठा किया और फिर उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. ज्यादातर पीड़ित लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे. मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताये जा रहे हैं. फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

यह प्रांत अलगाववादी समूहों का गढ़ है, जो आजादी चाहते हैं. वे इस्लामाबाद की संघीय सरकार पर स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल एवं खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान का अनुचित दोहन करने का आरोप लगाते हैं. सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया. देश में चीन के हजारों नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर बीजिंग की अरबों डॉलर की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल में शामिल हैं. यह भी पढ़ें : VIDEO: बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर में काली माता का मुकुट चोरी, PM मोदी ने की थी भेंट, देखें CCTV वीडियो

बीएलए ने कहा कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर का काम था. विस्फोट ने देश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों या विदेशियों की सुरक्षा करने की पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं. इस्लामाबाद अगले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. यह समूह पश्चिमी गठबंधनों का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस द्वारा स्थापित किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड