दिल्ली में कोविड​​-19 से अत्यधिक प्रभावित 20 इलाके सील, घर से निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को वरिष्ठ मंत्रियों और दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​-19 से अत्यधिक प्रभावित 20 इलाकों को सील कर दिया है और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को वरिष्ठ मंत्रियों और दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्वीट किया,‘‘ चेहरे पर मास्क लगाने से काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है। इसलिये यह फैसला किया गया है कि घर से बाहर कदम रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिये मास्क लगाना आवश्यक होगा। कपड़े का मास्क भी उपयोग में लाया जा सकता ।’’

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिसोदिया ने ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​-19 से अत्यधिक प्रभावित 20 इलाकों को सील किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में लोग अपने घरों से बाहर नहीं आ सकते और सरकार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘किसी को भी इन क्षेत्रों से प्रवेश करने या वहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार की स्थिति के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 576 हो गई, जिसमें एक दिन में 51 नए मामले सामने आये हैं और दो मौतें हुई हैं।

20 हॉटस्पॉट हैं:

1. गांधीपार्क, मालवीय नगर, नयी दिल्ली के पास की प्रभावित पूरी गली।

2. गली नंबर 6, एल 1 संगम विहार, नयी दिल्ली की पूरी प्रभावित गली।

3. शाहजहानाबाद सोसाइटी, प्लॉट नंबर 1, सेक्टर 11, द्वारका।

4. दीनपुर गाँव

5. मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती

6. निजामुद्दीन पश्चिम (जी और डी ब्लॉक) क्षेत्र।

7. बी ब्लॉक जहांगीरपुरी।

8. हाउस नम्बर 141 से हाउस नम्बर 180, गली नम्बर 14, कल्याणपुरी दिल्ली

9. मंसारा अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली

10. खिचड़ीपुर की गलियाँ जिनमें हाउस नम्बर 5/387 खिचड़ीपुर, दिल्ली की गली शामिल है।

11. गली नंबर 9, पांडव नगर, दिल्ली 110092 ।

12. वर्धमान अपार्टमेंट, मयूर विहार, फेज 1, एक्सटेंशन, दिल्ली

13. मयूरध्वज अपार्टमेंट, आई पी एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली

14. गली नं. 4, हाउस नम्बर. जे- 3/115 (नागर डेयरी) से हाउस नम्बर. जे- 3/108 (अनार वाली मस्जिद चौक की ओर), किशन कुंज एक्सटेंशन, दिल्ली

15. गली नम्बर 4, हाउस नम्बर. जे- 3/101 से हाउस नम्बर. जे - 3/107 कृष्ण कुंज एक्सटेंशन दिल्ली।

16. गली नंबर 5, ए ब्लॉक (हाउस नंबर ए- 176 से ए-189), पश्चिम विनोद नगर, दिल्ली 110092 ।

17. जे एंड के, एल और एच पॉकेट, दिलशाद गार्डन

18. जी, एच, जे, ब्लॉक, सीमापुरी

19. एफ- 70 से 90 ब्लॉक दिलशाद कॉलोनी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू