देश की खबरें | मध्य प्रदेश में आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति से 13 करोड़ रुपये की 2.5 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति के कब्जे से रविवार को राज्य सरकार की ढाई एकड़ जमीन मुक्त कराई गयी।

जबलपुर (मप्र), तीन अप्रैल मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति के कब्जे से रविवार को राज्य सरकार की ढाई एकड़ जमीन मुक्त कराई गयी।

आपराधिक रिकॉर्ड वाला व्यक्ति अब्दुल रज्जाक सीमेंट के पोल गाड़कर और तार की अवैध बाड़ लगाकर सरकारी जमीन कब्जे में कर रखा था।

जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘आपराधिक रिकॉर्ड वाले अब्दुल रज्जाक द्वारा थाना बरेला चौकी गौर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-12ए से गौर जमतरा के लिए जाने वाले रास्ते पर सीमेंट के पोल गाड़कर और तार की बाड़ लगाकर 2.5 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था और रास्ते को बंद कर दिया गया था।’’

बयान के अनुसार, इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये है। जबलपुर पुलिस द्वारा प्रशासन एवं नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस कब्जे को मुक्त कराया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि रज्जाक के खिलाफ अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट करना, आर्म्स एक्ट, वन्य प्राणी अधिनियम, हथियारों से लैस होकर हत्या करना एवं धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराध पहले से ही विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\