देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 1,957 नए मामले; 28 संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,957 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 91,465 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुडुचेरी, 20 मई पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,957 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 91,465 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 18,277 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जिनमें से 2,107 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं वहीं 16,170 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं।

बीते 24 घंटे में 28 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,269 पर पहुंच गई वहीं अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 71,919 है।

यहां संक्रमण की दर 20.93 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 1,957 नए मामलों में से 1,560 मामले पुडुचेरी क्षेत्र से हैं।

कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटों में 1,304 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी मिली।

उन्होंने बताया कि अब तक 9.53 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 8.37 लाख नमूने संक्रमणरहित पाए गए। संक्रमण के कारण मृत्यु दर 1.39 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 78.63 फीसदी है।

कुमार ने बताया कि अब तक 33,995 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के 20,666 कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

उप राज्यपाल तिमलिसाई सौंदराराजन ने 18 वर्ष और अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए यहां ईएसआई अस्पताल में टीकाकरण की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\