देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 19,164 नये मामले सामने आये, 459 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 19,164 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,82,963 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितम्बर महाराष्ट्र में कोविड-19 के 19,164 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,82,963 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि दिन में 459 मरीजों की संक्रमण से मौत होने की जानकारी सामने आयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 34,345 हो गई।

यह भी पढ़े | Deputy CM Manish Sisodia is Suffering from Dengue: कोरोना से संक्रमित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ, लगातार गिर रहे हैं बल्ड प्लेटलेट्स .

विभाग ने कहा कि कुल 17,185 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 9,73,214 हो गई। विभाग ने कहा कि राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,74,993 है।

मुंबई शहर में दिन में कोविड-19 के 2,163 नये मामले सामने आये जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 1,92,427 हो गए। वहीं 54 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 8,658 हो गई।

यह भी पढ़े | UP Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Corona Positive: योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी भी कोरोना पॉजिटिव.

पुणे शहर में कोविड-19 के 1,572 नये मामले सामने आये जिससे वहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,47,634 हो गए। वहीं 26 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,355 हो गई।

विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अभी तक कुल 61,90,389 जांच हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी