देश की खबरें | 19 सितंबर: बटला हाउस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 19 सितंबर 2008 को बटला हाउस इलाके में चर्चित मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।

नयी दिल्ली, 18 सितम्बर दिल्ली में 19 सितंबर 2008 को बटला हाउस इलाके में चर्चित मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।

तेरह सितंबर 2008 को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी। इन्हीं धमाकों की जांच के दौरान यह मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ पर ‘बटला हाउस’ नाम से फिल्म भी बनी है।

वहीं 19 सितंबर को भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का भी जन्म हुआ था। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और एक महिला यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकॉर्ड भी एक समय उनके नाम पर था।

देश दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1581 : सिख गुरू रामदास जी का निधन।

1891 : विलियम शेक्सपियर के विश्व प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया।

1955 : अर्जेंटीना की सेना और नौसेना द्वारा विद्रोह के बाद राष्ट्रपति जुआन पेरोन हटाए गए।

1957 : अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1965 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का जन्म।

1983 : ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

1988 : इज़राइल ने परीक्षण उपग्रह हॉरिजन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने।

1996 : ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।

2000 : कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

2006 :थाईलैड में सेना ने सरकार का तख्ता पलटा, जनरल सुरायुद बने प्रधानमंत्री।

2008: दिल्ली के बटला हाउस में पुलिस के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़। पुलिस निरीक्षक मोहनचंद शर्मा शहीद, दो आतंकी ढेर।

2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगाई।

2014 - एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\