ताजा खबरें | केरल की सभी लोकसभा सीटों पर सुबह 10.20 बजे तक 19.06 प्रतिशत मतदान हुआ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केरल की सभी 20 लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 10 बज कर 20 मिनट तक 19.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

तिरुवनंतपुरम, 26 अप्रैल केरल की सभी 20 लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 10 बज कर 20 मिनट तक 19.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

केरल की सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है।

राज्य के कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने की सूचना मिली थी।

पथनमथिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता एंटो एंटनी के मुताबिक कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने के कारण देर से मतदान शुरू हुआ, जिससे कई मतदाता अपने घर वापस चले गए। उन्होंने अधिकारियों से इन मतदान केंद्रों पर मतदान का समय बढ़ाने का आग्रह किया।

केरल की सभी सीट पर सुबह 9.20 बजे तक 12.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद सुबह 10 बजे और 10.20 बजे यह बढ़कर क्रमश: 16 प्रतिशत और फिर 19.06 प्रतिशत हो गया।

अट्टिंगल लोकसभा सीट पर सुबह दस बजकर 20 मिनट पर सबसे अधिक 20.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

पलक्कड़ जिले के ओट्टापालम इलाके में मतदान करने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत होने की खबर है।

खबरों के मुताबिक, मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद वह बेहोश हो कर गिर पड़े और उन्हें तालुक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट