देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,98,453 तक पहुंच गई।

हैदराबाद/पुडुचेरी, 26 फरवरी तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,98,453 तक पहुंच गई।

वहीं, कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 1,632 हो गई। राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुलेटिन में 25 फरवरी को रात आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों में सबसे अधिक 31 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में सामने आए।

इसके मुताबिक, 129 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। तेलंगाना में अब तक 2,94,911 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 1,910 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, पुडुचेरी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्र शासित पुडुचेरी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,697 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 667 मरीजों की जान जा चुकी है।

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में 1,648 नमूनों की जांच की गई जबकि 194 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\