देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 186 नए मामले, दो और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में 186 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से शुक्रवार को कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 3,32,949 तक पहुंच गए, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,898 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 15 जनवरी ओडिशा में 186 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से शुक्रवार को कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 3,32,949 तक पहुंच गए, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,898 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए मामलों में से, 108 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं और 78 मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 35 नए मामले सामने आए, इसके बाद संबलपुर में 20 और अंगुल में 18 मामले सामने आए हैं।

चार जिलों- भद्रक, ढेंकनाल, कंधमाल और मलकानगिरी में बृहस्पतिवार से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, "अस्पतालों में इलाज के दौरान दो कोविड रोगियों के निधन की दुखद सूचना है।"

ये दोनों मौतें खुर्दा और सुंदरगढ़ में हुई हैं।

ओडिशा में अब 2,166 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 3,28,832 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान