देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 182 नए मामले, कुल रोगियों की संख्या 5,223 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,223 पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

श्रीनगर, 15 जून जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,223 पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 182 नए मामलों में 79 मामले कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों से हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर लोगों के लिए बड़ी राहत, कोविड-19 से ठीक होने वाले पीड़ितों की रिकवरी रेट बढ़कर 51.08% हुई.

अधिकारियों के अनुसार, 28 मामले जम्मू में आए हैं, वहीं 75 मामले घाटी के निवासियों के हैं।

नए मामलों में 28 लोग वह हैं जो हाल ही में राज्य में लौटे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 213 नए मरीज पाए गए: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सर्वाधिक मामले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आए हैं जिनकी संख्या 19 है। इसके बाद 16 मामले श्रीनगर से आए हैं।

उन्होंने कहा कि अनंतनाग, डोडा, राजौरी और पुछं में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक केंद्रशासित प्रदेश में आए कुल 5,223 मामलों में 4,032 कश्मीर में और 1,191 जम्मू क्षेत्र में आए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से अब तक 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट