देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,088 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 18,088 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,74,932 हो गए। वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या एक करोड़ के पास पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह जनवरी भारत में कोविड-19 के 18,088 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,74,932 हो गए। वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या एक करोड़ के पास पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 264 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,50,114 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार कुल 99,97,272 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार 16 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,27,546 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.19 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में पांच जनवरी तक कुल 17,74,63,405 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,31,408 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 264 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 64, छत्तीसगढ़ के 25, केरल तथा पश्चिम बंगाल के 24-24 और उत्तर प्रदेश के 20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,50,114 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,759 , तमिलनाडु के 12,177, कर्नाटक के 12,118, दिल्ली के 10,609, पश्चिम बंगाल के 9,841, उत्तर प्रदेश के 8,433, आंध्र प्रदेश के 7,122 और पंजाब के 5,404 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू