देश की खबरें | दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 180 नये मामले, 16 जून के बाद सर्वाधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 नये मामले सामने आए, जो 16 जून के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि, महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 नये मामले सामने आए, जो 16 जून के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि, महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

उल्लेखनीय है कि 16 जून को शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 212 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 180 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 0.29 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर में अब तक कोविड से पांच लोगों की मौत हुई है।

विभाग के मुताबिक, एक दिन पहले कुल 62,697 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 57,583 आरटी-पीसीआर जांच शामिल है।

दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 14,42,813 मामले सामने आए हैं, जिनमें 14.16 लाख मरीज संक्रमण से उबर गये हैं। वहीं, महामारी से कुल 25,103 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज