खेल की खबरें | पाकिस्तान की 18 वर्षीय क्रिकेटर आयशा नसीम ने संन्यास लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को पुष्टि की कि 18 वर्षीय बल्लेबाज आयशा नसीम ‘‘निजी कारणों’’ से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रही हैं।

लाहौर, 25 जुलाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को पुष्टि की कि 18 वर्षीय बल्लेबाज आयशा नसीम ‘‘निजी कारणों’’ से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रही हैं।

पीसीबी ने इसके साथ ही निदा डार को नया कप्तान नियुक्त किया है। वह पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।

रविवार को रिपोर्टों में कहा गया था कि आक्रामक बल्लेबाज नसीम ने धार्मिक कारणों से क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है लेकिन पीसीबी को इसकी पुष्टि करने में 48 घंटे का समय लगा।

उन्होंने हालांकि संन्यास की वजह निजी कारणों को बताया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने धार्मिक कारणों से यह फैसला किया। इस कारण उन्हें चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम में नहीं चुना गया है।

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट की प्रमुख तानिया मलिक ने बयान में कहा,‘‘ हम आयशा नसीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। पीसीबी निजी कारणों से संन्यास लेने के उनके फैसले का सम्मान करता है।’’

आयशा ने पाकिस्तान की तरफ से चार एक दिवसीय और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में हिस्सा लिया। वह 2020 और 2023 के टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा थी।

एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, अनोशा नासिर, डायना बेग, फातिमा सना, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\