देश की खबरें | वर्तमान चुनाव 18 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की: एडीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 6318 उम्मीदवारों में से 18 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। यह जानकारी चुनाव अधिकार समूह एडीआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने दी है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 6318 उम्मीदवारों में से 18 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। यह जानकारी चुनाव अधिकार समूह एडीआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने दी है।

नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण तक के विधानसभा चुनावों में 6792 उम्मीदवारों में से 6318 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया है।

जिन 6318 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 1157 (18 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में खुद के खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है और 632 उम्मीदवारों (दस प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। 1317 उम्मीदवार (21 प्रतिशत) करोड़पति हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 6318 उम्मीदवारों में से पश्चिम बंगाल (तीसरे चरण तक) में 567 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया। इनमें से 144 (25 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है और 121 (21 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

तमिलनाडु में जिन 3559 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 466 (13 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की और 207 (छह प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

केरल में 928 उम्मीदवारों में से 355 (38 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 167 (18 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

असम में 941 उम्मीदवारों में से 138 (15 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है और 109 (12 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों के बारे में सूचना दी है।

पुडुचेरी में 323 उम्मीदवारों में से 54 (17 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले ओर 28 (नौ प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

बड़े राजनीतिक दलों में से द्रमुक के 191 में से 143 (75 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले और 55 (29 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

अन्नाद्रमुक के 197 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया जिनमें से 50 (25 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले और 23 (21 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

भाजपा के 319 उम्मीदवारों में से 163 (51 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है और 108 (34 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

कांग्रेस के जिन 239 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 132 (55 प्रतिशत) ने आपराधिक मामलों ओर 82 (34 प्रतिशत) ने अपने विरूद्ध गंभीर आपराधिक मामलों की सूचना दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\