विदेश की खबरें | कनाडा में वाहन हटाने संबंधी गिरोह के गिरफ्तार 18 लोगों में भारतीय मूल के संदिग्ध व्यक्ति शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के ओंटारियो प्रांत में वाहन हटाने (टोइंग) के उद्योग से जुड़े एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 42 लाख कनाडाई डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 17 जून कनाडा के ओंटारियो प्रांत में वाहन हटाने (टोइंग) के उद्योग से जुड़े एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 42 लाख कनाडाई डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समझा जाता है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकतर भारतीय मूल के हैं।

‘टोइंग उद्योग’ से आशय वाहनों के लिए सड़क परिवहन की सेवा उपलब्ध कराने से है। इस उद्योग में सड़क पर खराब हुए, जब्त किए गए या अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए विशेष ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है।

सोमवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां स्थानीय और प्रांतीय कानून प्रवर्तन भागीदारों के साथ संयुक्त बल अभियान के तहत पील क्षेत्रीय पुलिस द्वारा की गईं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘टोइंग उद्योग’ से जुड़े एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद 18 आरोपियों के कब्जे से 42 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।

हालांकि, विज्ञप्ति में आरोपियों की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन नामों से पता चलता है कि उनमें से अधिकांश भारतीय मूल के हैं।

पुलिस ने कहा कि 10 जून तक 18 आरोपियों को जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इनमें किंग सिटी की 37 वर्षीय महिला हलेह जावेदी तोराबी और ब्रैम्पटन के 17 पुरुष शामिल हैं।

जिन पुरुषों के नाम सामने आए हैं उनमें इंद्रजीत धामी (38), परितोष चोपड़ा (32), गुरबिंदर सिंह (28), कुलविंदर पुरी (25), परमिंदर पुरी (31), इंद्रजीत बल (29), वरुण औल (31), केतन चोपड़ा (30), नॉर्मन ताज़ेहकंद (32), पवनदीप सिंह (25), दीपांशु गर्ग (24), राहुल वर्मा (27), करण बोपाराय (26), मनकीरत बोपाराय (22), सिमर बोपाराय (21), जोवन सिंह (23) और 25 वर्षीय अभिनव भारद्वाज शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर आपराधिक गिरोह चलाने, जबरन वसूली करने, धोखाधड़ी, हथियार रखने और अन्य से संबंधित कुल 97 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस