विदेश की खबरें | चीन में कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजूदरों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक हो जाने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीजिंग, पांच दिसंबर चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक हो जाने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जिले में स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार की शाम को हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।
यह भी पढ़े | Kabul: काबुल में अफगान सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या.
उसने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गड्ढे में उपकरणों को नष्ट कर रहे थे और 24 मजदूर खदान में फंस गये।
शिन्हुआ के मुताबिक कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: कोविड-19 राहत बिल को पारित करने को लेकर अमेरिकी गवर्नरों का संघीय सरकार, कांग्रेस पर दबाव.
स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से वर्ष 1975 में खनन शुरू हुआ था और वर्ष 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन कोयला है।
शिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2013 में भी इसी खदान में जहरीली हाइड्रोजन सल्फाइड का रिसाव हुआ था जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)