जरुरी जानकारी | चालू वर्ष में जनवरी-जुलाई अवधि में चाय निर्यात में 18.4 प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट के बीच भारत का चाय निर्यात इस साल जनवरी-जुलाई की अवधि में 18.4 प्रतिशत घटकर 11.527 करोड़ किलोग्राम रहा।

कोलकाता, एक अक्टूबर कोविड-19 संकट के बीच भारत का चाय निर्यात इस साल जनवरी-जुलाई की अवधि में 18.4 प्रतिशत घटकर 11.527 करोड़ किलोग्राम रहा।

चाय बोर्ड के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश में एक साल पहले 14.126 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

राष्ट्रकुल (सीआईएस) देशों को निर्यात, चालू वर्ष के पहले सात महीनों में घटकर 3.014 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि 2019 की इसी अवधि में निर्यात 3.149 करोड़ किलोग्राम रहा था।

भारत का एक महत्वपूर्ण निर्यात गंतव्य ईरान ने भी समीक्षाधीन अवधि में अपने आयात को घटाकर 2.093 करोड़ किलोग्राम कर दिया, जो पिछले साल के इसी अवधि में 3. 676 लाख किलोग्राम था।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

हालांकि, इस दौरान चीन ने अपने आयात को बढ़ाकर 56.4 लाख किलो कर दिया जबकि वर्ष 2019 के पहले सात महीनों में पड़ोसी देश को 53.9 लाख किलोग्राम का निर्यात किया गया था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान, ब्रिटेन और अमेरिका को भी चाय का निर्यात घटकर क्रमशः 32.8 लाख किलोग्राम और 61.1 लाख किलोग्राम रह गया।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मूल्य प्राप्ति भी चालू वर्ष की जनवरी-जुलाई अवधि के दौरान घटकर 2.99 डॉलर प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि 2019 के समान अवधि में यह मूल्य प्राप्ति 3.27 डॉलर प्रति किलोग्राम थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी