देश की खबरें | प्रति मिनट 177 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हर मिनट 30 लाभार्थी अस्पताल में भर्ती हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने की केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रति मिनट 177 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हर मिनट 30 लाभार्थी अस्पताल में भर्ती हुए। केंद्री स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने की केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रति मिनट 177 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हर मिनट 30 लाभार्थी अस्पताल में भर्ती हुए। केंद्री स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश के सबसे वंचित और गरीब समुदायों को मिल रहे लाभ को रेखांकित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल होने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री बघेल, एबी-पीएमजेएवाई के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बघेल ने कहा कि आयुष्मान भारत देश में चल रही सबसे महत्वपूर्ण सरकारी कल्याणकारी योजना है और इस योजना की वजह से अमीरों की तरह गरीबों का भी निशुल्क इलाज सुनिश्चित हो पा रहा है, जो पहले संभव नहीं हुआ करता था।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में 44 प्रतिशत महिला लभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि प्रति दिन औसतन आठ अस्पतालों को योजना के दायरे में लाया जा रहा है।

पंत ने कहा कि देश में प्रति मिनट 177 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हर मिनट 30 लाभार्थी अस्पताल में भर्ती हुए ।राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन (25 और 26 सितंबर 2023) में दोनों योजनाओं से संबंधित चुनौतियों, चलन और बेहतर तौर-तरीकों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\