देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,766 नए मामले, 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,766 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,96,511 तक पहुंच गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 नवंबर मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,766 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,96,511 तक पहुंच गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,183 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Delhi Schools to Remain Closed: उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- ‘जब तक वैक्सीन नहीं तब तक राजधानी में नहीं खुलेंगे स्कूल.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल में दो, और ग्वालियर, जबलपुर, सागर, बैतूल, देवास और भिण्ड में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 738 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 508, उज्जैन में 99, सागर में 135, जबलपुर में 219 एवं ग्वालियर में 177 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: चक्रवाती तूफान निवार को देखते हुए तमिलनाडु में कल सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, पुडुचेरी में धारा 144 लागू.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 565 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 324, ग्वालियर में 88 और जबलपुर में 67 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,96,511 संक्रमितों में से अब तक 1,80,349 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,979 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1,112 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट