पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1,764 नये मामले सामने आये

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 594 हो गई।

इस्लामाबाद, आठ मई पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 1,764 नये मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 25,837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 594 हो गई।

उसने कहा कि अब तक इस वायरस से 7,530 लोग स्वस्थ हुए है।

मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में मरीजों की संख्या 10,033 है जबकि सिंध में 9,093, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,956, बलूचिस्तान में 1,725, इस्लामाबाद 558, गिलगित-बाल्टिस्तान में 394 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 78 हैं।

देश में अब तक 2,57,247 लोगों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में 11,993 लोगों की जांच की गई है।

कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार ने बृहस्पतिवार को शनिवार से लॉकडाउन हटाना शुरू करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश में चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को हटाना शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यवसाय और लोगों को हो रही समस्याओं के कारण यह निर्णय लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू