देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 1,715 नए मामले, 29 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,715 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,022 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, आठ अक्टूबर मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,715 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,022 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 29 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,547 हो गयी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 42 हजार के पार पहुंची.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में सात, भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर में तीन-तीन और खरगोन, सीहोर एवं छिंदवाड़ा में दो-दो और सागर, नरसिंहपुर, रतलाम, शहडोल, दमोह, दतिया एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 615 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 417, उज्जैन में 96, सागर में 113, जबलपुर में 171 एवं ग्वालियर में 141 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | रिकॉर्ड मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले Ram Vilas Paswan की राजनीति में थी अलग पहचान.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 469 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 219, ग्वालियर में 65 एवं जबलपुर में 132 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,42,022 संक्रमितों में से अब तक 1,22,687 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 16,788 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 2,420 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट