विदेश की खबरें | पश्चिमी एशियाई देशों से 170 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया: मीडिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य देशों से पिछले दो दिनों में लगभग 170 पाकिस्तानियों को निर्वासित किया गया है। रविवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी सामने आई है।
इस्लामाबाद, 16 फरवरी सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य देशों से पिछले दो दिनों में लगभग 170 पाकिस्तानियों को निर्वासित किया गया है। रविवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी सामने आई है।
जियो न्यूज ने आव्रजन सूत्रों के हवाले से बताया कि सऊदी अधिकारियों ने भीख मांगने, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध रूप से रहने, नौकरी से भागने और अनुबंध संबंधी समझौतों का उल्लंघन करने में शामिल 94 पाकिस्तानियों को निर्वासित किया है।
खबर के मुताबिक, उनमें से कुछ को काली सूची में भी डाला गया है।
पिछले दो दिनों में अवैध गतिविधियों और अन्य उल्लंघनों के लिए सजा काटने के बाद यूएई से 39 अन्य पाकिस्तानियों को निर्वासित किया गया। अन्य को ओमान, थाईलैंड, इराक, यूके, साइप्रस, इंडोनेशिया, मॉरिटानिया, कतर और तंजानिया से निर्वासित किया गया।
पिछले दो दिनों में यूएई से 39 अन्य पाकिस्तानियों को अवैध गतिविधियों और अन्य नियनों के उल्लंघनों के लिए सजा काटने के बाद निर्वासित किया गया।
अन्य लोगों को ओमान, थाईलैंड, इराक, यूके, साइप्रस, इंडोनेशिया, मॉरिटानिया, कतर और तंजानिया से निर्वासित किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)