देश की खबरें | भिवानी में कोविड-19 के 17 नये मरीज मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को कोरोना वायरस से 17 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 496 हो गई है।
भिवानी, पांच जुलाई हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को कोरोना वायरस से 17 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 496 हो गई है।
वहीं इस अवधि में 11 लोग ठीक हुए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में रविवार को कुल 17 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि अबतक जिले में कुल 496 संक्रमित सामने आए हैं जिनमें से 348 ठीक हो चुके हैं।
कादयान ने बताया कि भिवनी में कुल 145 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को अंतिम सूचना मिलने तक जांच के लिए करीब 200 नमूने भेजे गए थे जबकि 11 और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)