देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 17 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 383 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 17 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है।

पुडुचेरी, 22 जून केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 17 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडी कृष्ण राव ने पत्रकारों को बताया कि गत 24 घंटे (रविवार सुबह दस बजे से सोमवार सुबह दस बजे तक) में 229 नमूनों की जांच की जिनमें से 17 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यह भी पढ़े | Corona Epidemic: आईसीएसई बोर्ड की लंबित परीक्षाओं पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार का रूख पूछा.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्रशाासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। इनमें से 218 मरीज यहां के अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि सात मरीज कराइकल और एक मरीज यनम में भर्ती है। यनम पुडुचेरी का हिस्सा है लेकिन चारों ओर से आंध्र प्रदेश से घिरा हुआ है।

राव ने बताया कि नये 17 मामलों में 11 मरीजों को इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया जबकि छह अन्य मरीजों को केंद्र प्रशासित जेआईपीएमईआर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा- चीन के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष को सभी को एक साथ आना चाहिए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यनम के अस्पताल में भर्ती मरीज 14 साल का लड़का है जो हैदराबाद का रहने वाला है।

राव ने कहा कि 149 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और गत दो दिनों में किसी की भी संक्रमण से मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक पुडुचेरी में आठ लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट