देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1694 नए मामले, 29 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1694 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 73,574 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, छह सितम्बर मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1694 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 73,574 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 29 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,572 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे पब और बार, खड़े होकर नहीं पी सकेंगे शराब.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्वालियर में चार, इंदौर एवं जबलपुर में तीन-तीन, भोपाल एवं बैतूल में दो-दो तथा नीमच, बड़वानी, रतलाम, खंडवा, मंदसौर, राजगढ़, झाबुआ, छतरपुर, सतना, नरसिंहपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, टीकमगढ़ एवं मंडला में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक संक्रमण से सबसे अधिक 418 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 306, उज्जैन में 80, सागर में 60, जबलपुर में 96, ग्वालियर में 69, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 24 एवं खरगोन में 30 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 23,350 नए केस, 328 लोगों की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 276 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 197, ग्वालियर में 134, जबलपुर में 196 एवं खरगोन में 76 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 73,574 संक्रमितों में से अब तक 55,887 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 16,115 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 1238 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 5,937 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज