बिहार में कोविड-19 के 163 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2,737 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हाल के दिनों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़तोरी दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की वजह से हुई है।

जियो

पटना, 25 मई बिहार में कोविड-19 के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,737 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हाल के दिनों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़तोरी दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की वजह से हुई है।

विभाग ने बताया कि तीन मई से अब तक 1,754 प्रवासियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो इस अवधि में आए मामलों का 80 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि दो मई से विशेष रेलगाड़ियों के जरिये दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के प्रवासियों की वापसी शुरू हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1,754 संक्रमित प्रवासियों में सबसे अधिक 411 दिल्ली से लौटे हैं जबकि 403 मरीज महाराष्ट्र से, 276 गुजरात से और 146 हरियाणा से, 95 राजस्थान से, 89 उत्तर प्रदेश से, 81 तेलंगाना से और 76 पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को सामने आए 163 नये मामलों में 11 राजधानी पटना में आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 211 हो गई है। पटना में दो मामले लोदीपुर और समनपुरा के हैं जबकि शेष ग्रामीण इलाके के हैं।

बिहार में अधिकतर मामले बेगूसराय, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा जिलों से आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\