देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 160 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 160 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,338 है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 160 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,338 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक मामलों की संख्या में पांच दिसंबर से पहले कमी देखी गई थी लेकिन वायरस के नए स्वरूप के उभरने और ठंड की स्थिति के कारण मामलों में वृद्धि देखी गई। 31 दिसंबर, 2023 को कोविड-19 के 841 नए मामले सामने आए थे जो मई 2021 में महामारी के चरम के दौरान के मामलों का 0.2 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में अधिकतर (करीब 92 प्रतिशत) घरों में पृथक-वास में हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘वर्तमान आंकड़े से यह पता चलता है कि वायरस के जेएन.1 स्वरूप से न तो मामलों में तीव्र वृद्धि हो रही है और न ही इसके कारण मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने या मृत्युदर में इजाफा हो रहा है।

भारत में पूर्व में कोविड-19 की तीन लहरें देखी गई हैं, जिसमें अप्रैल-जून 2021 में डेल्टा लहर के दौरान दैनिक नए मामलों और संक्रमण से मौत के मामले अत्यधिक दर्ज किए गए थे।

महामारी के चरम के दौरान सात मई, 2021 को 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 3,915 लोगों की मौत हुई थी।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\