देश की खबरें | दुनियाभर में 16 करोड़ महिलाओं ने गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल नहीं किया : लांसेट अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर में 16 करोड़ से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने 2019 में अनचाहा गर्भ धारण रोकने के लिए गर्भ निरोधक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जबकि 1970 से वैश्विक स्तर पर इन दवाओं का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दुनियाभर में 16 करोड़ से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने 2019 में अनचाहा गर्भ धारण रोकने के लिए गर्भ निरोधक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जबकि 1970 से वैश्विक स्तर पर इन दवाओं का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ा है।

‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि गर्भ निरोधक दवाओं तक पहुंच बढ़ाने का संबंध महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य के बेहतर नतीजों से जुड़ा है तथा यह अंतरराष्ट्रीय पहलों का एक मुख्य लक्ष्य तथा सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) का एक संकेतक है।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि गर्भ निरोधक का इस्तेमाल अनचाहा गर्भ धारण रोककर मातृत्व और शिशु मृत्य दर में कमी लाने से भी जुड़ा है। अध्ययनकर्ताओं ने महिलाओं के गर्भ निरोधक दवाओं के इस्तेमाल करने पर 1,162 सर्वेक्षणों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है।

इसमें कहा गया है कि गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को विभिन्न रूपों में परिभाषित किया गया है। इनमें विवाहित या अविवाहित लेकिन यौन संबंध बना चुकी, गर्भवती होने में सक्षम और दो साल तक बच्चा न चाहने वाली, गर्भवती, नवप्रसूता या एक बच्चे को जन्म देने के बाद गर्भ धारण रोकने की इच्छुक महिलाएं शामिल हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दुनियाभर में आधुनिक गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल कर प्रजनन आयु वाली महिलाओं की हिस्सेदारी 1970 में 28 प्रतिशत से बढ़कर 2019 में 48 प्रतिशत हो गयी।

उन्होंने कहा कि इतनी ज्यादा वृद्धि होने के बावजूद 16 करोड़ से अधिक महिलाओं को अनचाहा गर्भ रोकने के लिए 2019 में गर्भ निरोधकों की आवश्यकता थी लेकिन उन्होंने इनका इस्तेमाल नहीं किया।

अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय की एनी हाकेंस्टेड ने कहा, ‘‘हमारे नतीजे दिखाते हैं कि दुनिया में कोई महिला कहां रहती है और उसकी आयु क्या है, इसका अब भी गर्भ निरोधक दवा के उसके द्वारा इस्तेमाल पर असर पड़ता है।’’

अध्ययन में यह पाया गया कि 15-19 साल की और 20-24 साल की आयु वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को सबसे कम गर्भ निरोधक दवाएं मिल सकीं। इसके अनुसार 2019 में 4.3 करोड़ युवतियों और किशोरियों ने अनचाहा गर्भ रोकने के लिए गर्भ निरोधक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\