विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हमलों में 16 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, इजराइल ने भुखमरी से जूझ रहे उत्तरी गाजा में कई हफ्तों में पहली बार मानवीय सहायता पहुंचाए जाने की घोषणा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, इजराइल ने भुखमरी से जूझ रहे उत्तरी गाजा में कई हफ्तों में पहली बार मानवीय सहायता पहुंचाए जाने की घोषणा की।

गाजा में हमास आतंकवादियों और लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल के हमले लगातार जारी हैं।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रात भर कमान केंद्रों और चरमपंथियों के अन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक हमला गाजा के पूर्वी तुफा इलाके में शरणार्थी स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल पर हुआ, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए। उसने बताया कि मृतकों में दो स्थानीय पत्रकार, एक गर्भवती महिला और एक बच्चा शामिल है।

नासेर अस्पताल ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में उस तंबू पर इजराइली हमला हुआ जहां विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे और इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई।

फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि मध्य गाजा के मुख्य अस्पताल के प्रांगण में लगे तंबुओं पर इजराइली हमला हुआ।

दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने बताया कि कम से कम तीन लोग मारे गए और एक स्थानीय पत्रकार घायल हो गया। मार्च के बाद से परिसर पर यह आठवां इजराइली हमला है।

इस बीच इजराइल ने बताया कि राहत सामग्री के ट्रक उत्तरी गाजा में पहुंच गए हैं।

गाजा में मानवीय सहायता मुहैया करा रहे इजराइली सैन्य निकाय सीओजीएटी ने शनिवार को बताया कि भोजन, पानी और चिकित्सा उपकरणों को लेकर 11 ट्रक बृहस्पतिवार को सुदूर उत्तर में पहुंचे। इजराइल द्वारा पिछले महीने वहां नया सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद से यह पहली बार है जब सुदूर उत्तर में कोई सहायता पहुंची है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\