जरुरी जानकारी | एलआईसी के आईपीओ का प्रबंधन करने के लिए 16 मर्चेंट बैंकर दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रबंधन करने की दौड़ में 16 मर्चेंट बैंकर शामिल हैं। इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी शेयर बिक्री कहा जा रहा है।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रबंधन करने की दौड़ में 16 मर्चेंट बैंकर शामिल हैं। इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी शेयर बिक्री कहा जा रहा है।

ये बैंकर 24 और 25 अगस्त को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के समक्ष अपना प्रस्तुतीकरण देंगे।

दीपम के सर्कुलर के अनुसार, बीएनपी परिबा, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और डीएसपी मेरिल लिंच (अब बोफा सिक्योरिटीज) सहित सात अंतरराष्ट्रीय बैंकर मंगलवार को प्रस्तुतीकरण देंगे। मंगलवार को जो अन्य बैंकर प्रस्तुतीकरण देंगे उनमें गोल्डमैन सैश (इंडिया) सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) शामिल हैं।

बुधवार को नौ घरेलू बैंकर दीपम के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे। इनमें एक्सिस कैपिटल लि., डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, एचडीएफसी बैंक लि., आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लि., आईआईएफएल सिक्योरिटीज लि., जेएम फाइनेंशियल लि., कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि., एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लि. और यस सिक्योरिटीज इंडिया लि. शामिल हैं।

दीपम ने 15 जुलाई को एलआईसी के आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति को आवेदन आमंत्रित किए थे। दीपम आईपीओ के लिए 10 बुक रनिंग लीड प्रबंधकों की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है। बोली जमा कराने की अंतिम तिथि पांच अगस्त थी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू