Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से 16 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
शिमला, 4 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्ड में गिर गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra Floor Test: महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जारी, ध्वनिमत पर एतराज, हेडकाउंट से होगा फैसला
उन्होंने बताया कि जिले के अधिकारी तथा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है. घटना संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
Tags
संबंधित खबरें
Indore Fire Tragedy: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; VIDEO
LPG की जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: देशभर में 12,000 छापेमारी, 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
Mumbai: चांदीवली में नाबालिग की रफ्तार का कहर, दुबई से आए किशोर ने SUV से स्कूटी को मारी टक्कर, 15 साल के मासूम की मौत
Lucknow News: यूपी के लखनऊ में 17 वर्षीय लड़के को Reel बनाने का जुनून पड़ा भारी, स्टंट करते समय मौत; VIDEO
\