देश की खबरें | बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,992 नए मामले, 68 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

कोलकाता, 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल में संक्रमण के 15,992 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 7,59,942 तक पहुंच गई।

इसके मुताबिक, अकेले कोलकाता में कोविड-19 के 26 मरीजों की मौत हो गई और 3,868 नए मामले सामने आए।

पश्चिम बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,949 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,775 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 48,562 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\