देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,593 और हरियाणा में 654 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 15,076 हो गई है जबकि संक्रमण के 1,593 नए मामले सामने आने के साथ ही मृतकों की तादाद 5,79,560 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

चंडीगढ़, छह जून पंजाब में कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 15,076 हो गई है जबकि संक्रमण के 1,593 नए मामले सामने आने के साथ ही मृतकों की तादाद 5,79,560 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

वहीं, हरियाणा में संक्रमण के 654 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,62,291 हो गई है।

पंजाब के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या शनिवार को 24,454 थी, जो अब 22,160 हो गई है। 3,790 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 5,42,324 हो गई है।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में 48 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 8,712 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 9,097 हो गई है। अब तक 7,44,482 लोग ठीक हो चुके हैं।

इस बीच, केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में रविवार को संक्रमण के 74 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60,659 हो गई है। चार और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 772 तक पहुंच गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 833 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\