विदेश की खबरें | जर्मनी में कोविड-19 के 15,513 नये मामले, 33 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के रोग नियंत्रण केन्द्र रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 15,513 नये मामले सामने आए जबकि 33 मरीजों की मौत हुई। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि संक्रमण की इस लहर में कोविड रोधी टीके की खुराक नहीं लेने वालों को सर्वाधिक खतरा है।

जर्मनी के रोग नियंत्रण केन्द्र रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 15,513 नये मामले सामने आए जबकि 33 मरीजों की मौत हुई। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि संक्रमण की इस लहर में कोविड रोधी टीके की खुराक नहीं लेने वालों को सर्वाधिक खतरा है।

रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक देश में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रति एक लाख लोगों में से औसतन 200 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इससे पहले 22 दिसंबर 2020 को देश में प्रति एक लाख लोगों में से संक्रमित होने वालों की यह संख्या 197.6 रही थी।

जर्मनी में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 37,120 नये मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

जर्मनी में महामारी के कारण अब तक 96,558 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी धीमे टीकाकरण अभियान के कारण संक्रमण की इस भयावह लहर का सामना कर रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जर्मनी की 8.3 करोड़ आबादी के पात्र लोगों में से कम से कम 67 प्रतिशत जनसंख्या कोविड टीकाकरण करवा चुकी है।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने देश में कोविड-19 के खिलाफ लोगों को अधिक प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने वाली बूस्टर खुराक वाले टीकाकरण अभियान को तेज करने की वकालत की है। इसके अलावा उन्होंने देश में जांच की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

जर्मनी में अधिकारियों ने लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की है। ऐसे क्षेत्र, जहां टीकाकरण की दर कम है वहां संक्रमण का सर्वाधिक प्रकोप है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\