देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1540 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 1540 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,482 हो गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 1540 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,482 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1284 हो गयी है।

यह भी पढ़े | देश में अब नहीं होगी प्‍याज की किल्‍लत, महज 75 दिनों में तैयार होने वाली नई किस्‍म तैयार.

पृथक-वास केंद्रों से 886 नए मामले आए हैं जबकि मरीजों के संपर्क में आए 654 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 208 नए मामले आए जबकि सुंदरगढ में 111 और अंगुल में 100 मामले आए । भुवनेश्वर खुर्दा जिले में ही आता है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, कहा-चुनाव नतीजों के बाद आरजेडी-कांग्रेस के साथ जाकर 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का सपना देख रहे सीएम.

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा, झारसुगुडा और नुआपाड़ा जिलों में कोविड-19 से दो-दो लोगों की मौत हो गयी जबकि नवरंगपुर, पुरी, सुंदरगढ, संबलपुर, कटक और गंजाम जिलों में एक एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा गंजाम में 228 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद खुर्दा में 221 और कटक में 106 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा में वर्तमान में 16,030 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,68,115 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में मंगलवार को 36,905 जांच समेत अब तक 44.22 लाख नमूनों की जांच हुई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू