विभिन्न पोतों के चालक दल के 154 सदस्यों को गोवा में पृथक-वास में रखा जाएगाः सावंत
पोतों पर काम करने के बाद गोवा लौटने वालों यह दूसरा जत्था है।
पणजी, 15 मई विभिन्न पोतों के चालक दल के करीब 150 से अधिक सदस्य जो शुक्रवार को गोवा लौटे हैं, को पृथक-वास में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह जानकारी दी।
पोतों पर काम करने के बाद गोवा लौटने वालों यह दूसरा जत्था है।
पिछले महीने एक क्रूज के चालक दल के लगभग सौ सदस्य राज्य में लौटे थे।
सावंत ने ट्वीट किया, “आज गोवा के 154 नाविकों को मुंबई बंदरगाह से सड़क के रास्ते गोवा लाया गया। हमारी सरकार केंद्र के विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार काम कर रही है ताकि देश और दुनिया के विभिन्न भागों में फंसे गोवा के निवासियों को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।”
राज्य सरकार ने इन चालक दल के सदस्यों के लिए पृथक-वास केंद्र बनाए हैं । यहां का खर्च ये खुद वहन करेंगे।
सभी सदस्यों को कोविड-19 की जांच होने के बाद 14 दिन के लिए पृथक-वास में भेजा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)