देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 152 नए मामले, संक्रमण दर 0.24 फीसदी, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के 152 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,37,755 हो गई। वहीं, यहां संक्रमण दर 0.24 फीसदी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली में कोविड-19 के 152 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,37,755 हो गई। वहीं, यहां संक्रमण दर 0.24 फीसदी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संक्रमण की वजह से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,898 हो गई।

शनिवार को सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में कोविड-19 के 152 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 0.24 फीसदी है। यहां संक्रमण दर में मामूली कमी आई है क्योंकि शुक्रवार को यह दर 0.26 फीसदी थी।

बुलेटिन में बताया गया कि ताजा मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,37,755 हो गई। शहर में अब 1,025 लोगों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन में बताया गया कि शहर में 430 लोग गृह-पृथकवास में हैं।

दिल्ली में बुधवार को संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी। यह फरवरी में तीसरा दिन था जब संक्रमण से किसी भी मरीज की जान नहीं गई। दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए थे, जो कि पिछले नौ महीनों में सबसे कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी