महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,515 नए मामले, 3 की मौत

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,515 नए मामले मिले और तीन और मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

कोविड-19 (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार जुलाई: महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,515 नए मामले मिले और तीन और मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 79,86,811 हो गई, जबकि मृतकों की आंकड़ा 1,47,943 पर पहुंच गया. COVID-19: देश में कोविड-19 के 16,135 नए मामले सामने आये, 24 और लोगों की मौत.

विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 431 नए मामले मिले. बुलिटेन के अनुसार, पिछले एक दिन में 2,062 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी. अब तक कुल 78,16,933 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 21,935 उपचाराधीन मामले मौजूद हैं. बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.87 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत दर्ज की गयी. राज्य में दैनिक संक्रमण दर 6.39 प्रतिशत दर्ज की गयी. बुलेटिन के मुताबिक, तीन मरीज़ों की मौत में से दो मुंबई शहर में और एक रत्नागिरी में हुई .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SpiceJet Emergency Landing: लेह जा रहा स्पाइसजेट विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित

Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, कोलकाता, चेन्नई में बारिश के आसार, IMD से जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\