खेल की खबरें | यूएई की पिचों पर 150-160 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा : हेसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) को कोच माइस हेसन ने कहा कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दुबई और अबुधाबी की पिचों पर 150-160 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा।

दुबई, आठ सितंबर रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) को कोच माइस हेसन ने कहा कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दुबई और अबुधाबी की पिचों पर 150-160 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा।

आईपीएल के पिछले सत्रों में इस टीम के खिलाफ आखिरी ओवर में काफी रन बने है लेकिन हेसन ने कहा कि उन्होंने ऐसे गेंदबाजों की पहचान कर ली है जो इस दौरान गेंदबाजी करेंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

हेसन ने आरसीबी के यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ यहां कुछ मैदानों पर 150-160 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा। यहां अलग माहौल होगा। चिन्नास्वामी मैदान (बेंगलुरु) बल्लेबाजी के शानदार है और वहां सीमा रेखा छोटी है जिससे बड़ा स्कोर बनता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हां कुछ मैदानों पर स्थिति स्पिनरों के लिए मददगार होगी। यह हालांकि कई चीजों पर निर्भर करता है। अबुधाबी की तुलना में बाकी के दोनों मैदानों (दुबई और शारजाह) में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी क्योंकि वहां गेंद गेंद ‘स्किड’ करेगी। हमें हर दिन की परिस्थितियों के मुताबिक ढलना होगा।’’

यह भी पढ़े | US Open 2020: रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी.

हेसन ने कहा कि अबुधाबी जैसे मैदान में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करना चिन्नास्वामी से बिल्कुल अलग होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ अबुधाबी में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी चिन्नास्वामी से काफी अलग होगा। हमने ऐसे गेंदबाजों की पहचान कर ली है।’’

टीम 2016 में फाइनल खेलने के बाद प्लोऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है लेकिन कोच का मानना है कि इस बार टीम बेहतर स्थिति में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\