देश की खबरें | हैदराबाद में एक बेकरी में आग लगने से 15 श्रमिक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के हैदराबाद शहर में बृहस्पतिवार को एक बेकरी में कथित तौर पर गैस रिसाव के कारण आग लगने से 15 श्रमिक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 14 दिसंबर तेलंगाना के हैदराबाद शहर में बृहस्पतिवार को एक बेकरी में कथित तौर पर गैस रिसाव के कारण आग लगने से 15 श्रमिक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब श्रमिकों का एक समूह अपने काम में व्यस्त था। पुलिस ने कहा कि पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों में से 10 को कंचनबाग के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और पांच अन्य का शमशाबाद स्थित एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)