विदेश की खबरें | चीन में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के हूनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 28 जुलाई चीन के हूनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर के अनुसार, भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पर्वत पर अचानक आई बाढ़ से भूस्खलन हुआ।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान के लिए 300 से अधिक कर्मी भेजे गए थे और अब बचाव अभियान समाप्त हो गया है।

चीन में पिछले सप्ताह उष्णकटिबंधीय तूफान से कई हिस्सों में बारिश हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now