गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 15 मामले सामने आये

इन मरीजों में सेक्टर 16 ए स्थित एक मीडिया हाउस के 10 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उपचार के दौरान ठीक होकर पांच मरीज आज डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

जियो

नोएडा, 25 मई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के कुल 15 मामले सामने आये। इनमें से 14 लोग जनपद गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले हैं जबकि एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। यह जानकारी जिला निगरानी अधिकारी ने दी।

इन मरीजों में सेक्टर 16 ए स्थित एक मीडिया हाउस के 10 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उपचार के दौरान ठीक होकर पांच मरीज आज डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 की आयी जांच रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित पाये गए। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर 16- ए स्थित एक मीडिया हाउस में काम करने वाले 10 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से नौ लोग जनपद गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले हैं जबकि एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि पांच मरीज जनपद के विभिन्न जगहों से हैं। उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 10,222 लोगों के नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए लिये गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में मरीजों के पॉजिटिव होने का प्रतिशत 3.5 है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर है यह सात प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जनपद के जिन जगहों से मरीज पाए गए हैं, उन जगहों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत सीलिंग आदि की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज पांच मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 359 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 119 है, जबकि 235 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुध नगर में रहने वाले 14 लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। एक मरीज जनपद के बाहर के रहने वाले हैं जो जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 की टेस्ट के दौरान संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 16-ए स्थित एक मीडिया हाउस में 15 मई से अब तक 46 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। उक्त मीडिया हाउस को सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। वहां पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत सेनिटाइजेशन आदि का कार्य किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट