देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,917 नए मामले, 32 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,917 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,68,381 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,17,508 पर पहुंच गई है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,917 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,68,381 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,17,508 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,069 हो गई। इन 32 मामलों में वे चार लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर घटकर 1,17,508 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 647 की वृद्धि दर्ज की गई।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.65 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,36,23,804 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 208.25 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 28 मामले सामने आए, जिनमें से दिल्ली में पांच, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में तीन-तीन, छतीसगढ़, नगालैंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में दो-दो और असम, चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा तथा उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर