देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,478 नए मामले सामने आए, 21 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,478 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,48,298 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 12 अक्टूबर मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,478 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,48,298 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 21 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,645 हो गयी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी और प्रियंका को बताया मानसिक हिंदू विरोधी.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर एवं जबलपुर में तीन-तीन, खरगोन, नीमच एवं खंडवा में दो-दो और भोपाल, ग्वालियर, नरसिंहपुर, रतलाम, बैतूल, रीवा, दमोह, उमरिया एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 638 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 427, उज्जैन में 97, सागर में 116, जबलपुर में 182 एवं ग्वालियर में 146 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, सभी को करना होगा इन पांच दिशा-निर्देशों का पालन.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 453 नए मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 203, सीहोर में 106, ग्वालियर में 54 एवं जबलपुर में 95 नए मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,48,298 संक्रमितों में से अब तक 1,30,721 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 14,932 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 1,702 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू